फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anesthesia machine arrives at the hospital; surgeries to be performed in less time.

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में पहुंची एनेस्थीसिया मशीन, कम समय में होंगे ऑपरेशन

Thu, 09 Jul 2026 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Anesthesia machine arrives at the hospital; surgeries to be performed in less time.
फोटो संख्या:56- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में रखी एनेस्थीसिया मशीन---संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। अस्पताल में नई एनेस्थीसिया मशीन स्थापित की गई है। इस आधुनिक मशीन के आने से ऑपरेशन के दौरान मरीजों को बेहोश करने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा सुरक्षित और सटीक हो जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक अस्पताल में ऑपरेशन के लिए केवल एक ही एनेस्थीसिया मशीन उपलब्ध थी। इसके कारण कई बार मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। नई मशीन मिलने से अब ऑपरेशन की प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

यह मशीन ऑपरेशन के दौरान मरीज की सांस, ऑक्सीजन स्तर और रक्तचाप की लगातार निगरानी करने में मदद करेगी। जरूरत पड़ने पर यह मशीन मरीज को कृत्रिम रूप से ऑक्सीजन देने का काम भी करेगी। इससे मरीज की सुरक्षा बढ़ेगी और डॉक्टरों को बेहतर तरीके से इलाज करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक एनेस्थीसिया मशीन में ऑक्सीजन, मेडिकल गैसों और दवाओं की मात्रा को सही स्तर पर नियंत्रित करने की सुविधा है। इसमें वेंटिलेटर, गैस सप्लाई और मॉनिटरिंग सिस्टम एक साथ जुड़े हुए हैं। इससे डॉक्टरों को अलग-अलग उपकरणों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस मशीन के मिलने से मरीजों को ऑपरेशन के दौरान अधिक आराम और सुरक्षा मिलेगी।

-----------
वर्जन:
सरकार की ओर से अस्पताल में मरीजों व डॉक्टरों को राहत देने के लिए 25 लाख रुपये की एनेस्थीसिया मशीन प्रदान की गई है। इससे मरीजों की सर्जरी में डॉक्टर पूरा ध्यान काम पर लगा पाएंगे और मरीज की बेहोशी, बीपी व श्वसन आदि प्रक्रिया मशीन संभालेगी। -डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article