फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anantpal threw the javelin to a distance of 40.3 metres and Akshara to a distance of 29.32 metres.

Mahendragarh-Narnaul News: अनंतपाल ने 40.3 मीटर व अक्षरा ने 29.32 मीटर दूर तक फेंका भाला

Sat, 08 Aug 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Anantpal threw the javelin to a distance of 40.3 metres and Akshara to a distance of 29.32 metres.
फोटो नंबर- 21मुकाबले के दौरान भाला फेंकती ​खिलाड़ी। स्रोत : कोच
नारनौल। राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस के अवसर पर गांव दनचौली स्थित जेसी स्पोर्ट्स मैदान में भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महिला सीनियर वर्ग में अक्षरा ने 29.32 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, दीपिका और लक्की क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष सीनियर वर्ग में अनंतपाल ने 40.3 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अंशु भाटिया और सतीश ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एथलेटिक्स संघ के राज्य मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ मुख्य अतिथि रहे जबकि जगमाल छिल्लर विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किड्स और जूनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में भाला फेंक खेल को बढ़ावा देना और नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 6 महिला और 6 पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed