फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   An unmatched confluence of Indian art and culture seen in Hakenvi

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में दिखा भारतीय कला-संस्कृति को बेजोड़ संगम

Sat, 02 Mar 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
An unmatched confluence of Indian art and culture seen in Hakenvi
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना के पंद्रह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन का शुक्रवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

समापन सत्र में हरियाणवी लोक कलाकार रामकेश जीवनपुरिया व हरिओम कौशिक ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से रंग बिखेरा। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय द्वारा अर्जित विभिन्न उपलब्धियों के माध्यम से समूची विकास यात्रा का स्मरण किया और भविष्य की कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर शैक्षणिक, शिक्षणेतर, विद्यार्थी, शोधार्थी व आउटसोर्स के सभी सहभागियों को उन्हें प्राप्त पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र के लिए बधाई दी और कहा कि यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। कुलपति ने अपने संबोधन में शिक्षको को पुरस्कृत करने के विषय में कहा कि इससे उनमें विद्यार्थियों के प्रति और अधिक मेहनत के साथ काम करने का भाव पैदा होगा। कुलपति ने दो दिवसीय आयोजन में सम्मिलित विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों की भी सराहना की और कहा कि सभी को पुरस्कार मिल पाना संभव नहीं है, लेकिन उनका प्रयास महत्व है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इससे पूर्व में विश्वविद्यालय की प्रथम महिला व भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि उनका प्रयास उल्लेखनीय और अनुसरणीय है। विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान ने आंतरिक गुणवत्ता व आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से दिए जाने वाले पुरस्कारों के विषय में जानकारी देते हुए बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हकेंवि वार्षिक बेस्ट रिसर्चर पुरस्कार 2024 में यह हुए सम्मानित
बेस्ट रिसर्चर सहभागिता (साइंस एंड इंजीनियरिंग) अवार्ड डॉ. एजाज अंसारी

बेस्ट रिसर्चर सहभागिता (मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान) डॉ. सुनीता तंवर

बेस्ट रिसर्चर अन्वेषक (साइंस एंड इंजीनियरिंग) अवार्ड डॉ. मुनीष मानस

बेस्ट रिसर्चर पब्लिकेशन (साइंस एंड इंजीनियरिंग) अवार्ड डॉ. मनीषा पांडे

बेस्ट रिसर्चर पब्लिकेशन (मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान) डॉ. आर.पी. पांडे

बेस्ट रिसर्चर इम्पेक्ट (साइंस एंड इंजीनियरिंग) डॉ. अंशु को

बेस्ट रिसर्चर इम्पेक्ट (मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान) प्रो. रंजन अनेजा

बेस्ट रिसर्चर एच इंडेक्स (साइंस एंड इंजीनियरिंग) डॉ. रूपेश देशमुख

बेस्ट रिसर्चर एच इंडेक्स (मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान) डॉ. अजय कुमार

बेस्ट रिसर्चर प्रोजेक्ट (साइंस एंड इंजीनियरिंग) डॉ. पूजा यादव

बेस्ट रिसर्चर प्रोजेक्ट ( मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान) डॉ. रीमा गिल

इन्हें भी मिला विशेष सम्मान, बढ़ाई उपलब्धियां
गुणवत्ता में सुधार तथा आईक्यूएसी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के लिए अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, पोषण जीवविज्ञान विभाग, तथा भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शिक्षणोत्तर श्रेणी में पवन कुमार, राजेश कुमार, हर्ष कुमार, दीपक कुमार, संजीव कुमार, तानिया कौशिक, संदीप कुमार व जितेंद्र कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed