फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Amit Bhardwaj secures first place in NaMo App contest; Prime Minister extends congratulations.Amit Bhardwaj secures first place in NaMo App contest; Prime Minister extends congratulations.

Mahendragarh-Narnaul News: नमो एप प्रतियोगिता में अमित भारद्वाज रहे प्रथम, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Fri, 19 Jun 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Amit Bhardwaj secures first place in NaMo App contest; Prime Minister extends congratulations.Amit Bhardwaj secures first place in NaMo App contest; Prime Minister extends congratulations.
फोटो संख्या:52 अमित भारद्वाज।
महेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री की ओर से केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों को लेकर नमो एप पर आयोजित प्रतियोगिता में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज पाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

अमित भारद्वाज ने बताया कि नमो एप पर देशभर के मुख्यमंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों से संबंधित जानकारी एवं फोटो लगातार साझा करते रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्हें देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

अमित भारद्वाज ने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री ने स्वयं उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरे जिले व गांव पाली के लिए भी गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed