फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Amazing wedding in Narnaul, Groom arrived in on elephant, gave unique message by taking without taking dowry

नारनौल में गजब शादी:दूल्हा हाथी पर, बहनें बग्गी में पहुंची; बिना दहेज लिए 1 रुपये का नेग लेकर दिया अनोखा संदेश

Sat, 23 Nov 2024 12:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Nov 2024 12:47 PM IST
सार

शादी की खास बात यह रही कि सभी नेग-चार एक रुपये में संपन्न किए गए। दुल्हन के ताऊ शिवचरण चौहान ने इस मौके पर कहा कि समर्थ लोगों को समाज में दहेजरहित शादियों और बेटी-बेटा समानता का संदेश देना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव आए।

विज्ञापन
Amazing wedding in Narnaul, Groom arrived in on elephant, gave unique message by taking without taking dowry
अनोखी शादी - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के मोहल्ला खड़खड़ी में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जो शहर में चर्चा का विषय बन गई। राजस्थान के झुंझुनू निवासी हरीश खन्ना है, जो विदेश में एक अच्छे पैकेज पर कार्यरत हैं। निरंजन लाल चौहान और शकुंतला चौहान की बेटी नेहा से बिना दहेज के शादी कर समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।

विज्ञापन

बारात में दूल्हा हरीश खन्ना हाथी पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे, जबकि उनकी बहनें पारंपरिक अंदाज में बग्गी पर बैठकर बारात का हिस्सा बनीं। इस अनूठे दृश्य ने सभी का ध्यान खींचा और बारात का आकर्षण बना।

विज्ञापन

शादी की खास बात यह रही कि सभी नेग-चार एक रुपये में संपन्न किए गए। दुल्हन के ताऊ शिवचरण चौहान ने इस मौके पर कहा कि समर्थ लोगों को समाज में दहेजरहित शादियों और बेटी-बेटा समानता का संदेश देना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव आए। शादी से दो दिन पहले दुल्हन नेहा का बग्गी में बैठाकर बनवारा भी निकाला गया, जिसमें बेटी और बेटे को समान मानने का सार्थक संदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह शादी न केवल एक पारंपरिक आयोजन थी, बल्कि एक प्रगतिशील सोच का प्रतीक भी बनी, जिसने समाज को बेटी और बेटे के बीच समानता और बिना दहेज शादी के महत्व को रेखांकित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed