फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   amar ujala is distributting food in association with social organizations

हर किसी का पेट भरने को जुटीं सामाजिक संस्थाएं, 500 पैकेट खाना किया वितरित

Tue, 31 Mar 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
amar ujala is distributting food in association with social organizations
बंशीधर धर्मशाला में प्रवासियों को भोजन करवाते हुए सामाजिक संगठन के लोग। - फोटो : Narnol
यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें यादव धर्मशाला में ठहराए गए प्रवासियों के खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर निर्णय किया गया। प्रवासी श्रमिकों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इन लोगों की समय समय पर मेडिकल जांच कराई जाएगी। यादव सभा, भूतपूर्व सैनिक संघ, राहत ग्रुप और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से करीब 500 पैकेट खाना वितरित किया गया। बंसीधर धर्मशाला, ब्रह्मचारी रोड, सैनी सभा में आश्रय लिए प्रवासियों को खाना वितरित किया ।
विज्ञापन

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में चर्चा के बाद सुझावों पर सहमति बनी। प्राथमिक तौर पर यादव धर्मशाला में ठहरे 25 प्रवासी मजदूरों के लिए भूतपूर्व सैनिक विकास संघ एवं यादव सभा के संयुक्त तत्वावधान में सात दिनों के लिए इनके खान-पान की पूरी व्यवस्था पूर्व सैनिक विकास संघ करेगा। इस अवसर पर संघ के पूर्व सचिव एवं श्री गोशाला के प्रधान कप्तान सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर बहाबीर प्रसाद, कोषाध्याक्ष कप्तान मामराज सिंह, सहसचिव हवलदार रणसिंह लांबा, माहसचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन

यहां कर सकते हैं दान
कोई भी भूतपूर्व सैनिक इसमें अपना सहयोग दे सकता है। ऑनलाइन तरीके से या नकद दान दे सकते हैं। इसके लिए संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद सिंह खेड़ा-9468130949, महासचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य 9166677743 से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से प्रवासी मजदूरों के खान-पान की व्यवस्था भूतपूर्व सैनिक विकास संघ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed