फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Always keep distance from intoxication: Dr. Jagjit

नशे से हमेशा दूरी बनाए रखें : डॉ. जगजीत

Wed, 10 Sep 2025 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Always keep distance from intoxication: Dr. Jagjit
फोटो 4राजकीय महाविद्यालय में नशा न करने की शपथ लेते छात्र व स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्थ
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एक माह तक एड्स, कैंसर और टीबी जैसी बीमारियों के खिलाफ छात्रों को जागरूक किया गया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा का समापन प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक सेवा में सक्रिय योगदान देने के लिए तैयार रहें। विद्यार्थियों को नशे से हमेशा दूरी बनाए रखने, एड्स कैंसर और टीबी जैसी बीमारियों से जागरूक रहने का आह्वान किया। रेड रिबन क्लब और रेडक्रॉस प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में 12 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर एक माह का पखवाड़ा मनाया जा रहा था।
विज्ञापन

इस एक माह के दौरान महाविद्यालय स्तर की क्विज और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। एचआईवी/एड्स और कैंसर व तपेदिक जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल से मनोचिकित्सक डॉ. अनिल यादव ने नशामुक्ति जागरूकता विषय पर एक विस्तार व्याख्यान करवाय। इस जागरूकता कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. नरेश यादव, डॉ. सतीश सैनी, महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया, वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सोनू जागलान, डॉ. मनोज कुमार कनोजिया सहित स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed