फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   allergy in peoples eyes due to flying dust on broken roads

टूटी सड़कों की उड़ती धूल से लोगों की आंखों में हो रही एलर्जी

Wed, 25 Aug 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
allergy in peoples eyes due to flying dust on broken roads
वेयर हाउस गोदाम के पास जर्जर अवस्था में रोड - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। शहर की सभी सड़कों की हालत खस्ता हो रखी है। टूटे रोड की उड़ती धूल से लोगों की आंखें खराब हो रही हैं। आंखों में एलर्जी की बीमारी बढ़ रही है। लोगों को बाहर जाकर आंखों का इलाज करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार सुबह से शाम तक मिट्टी फांकने को मजबूर हैं। प्रतिदिन सामान पर मिट्टी जम जाने से सामान भी खराब हो रहा है। बार-बार शिकायतें देने के बाद भी प्रशासन पर कोई असर नहीं हैं। इस समय यह शहर का सबसे बड़ा मुद्दा बन रहा है। प्रतिदिन सोशल मीडिया पर भी नेताओं की खूब फजीहत की जा रही है। वार्ड पार्षद से लेकर एमएलए तक का सड़कों पर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि माजरा फाटक से रेलवे रोड मुख्य मार्ग है। यह रोड 25 गांवों को जोड़ता है। आसपास के गांव के लोग इस रोड से रेलवे स्टेशन आते हैं। इसके अलावा किसान भी अनाज मंडी में इस रास्ते से ही आते जाते हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में गांवों के टेंपो, ऑटो, स्कूल बस यहां से गुजरती हैं। पूरा रोड जर्जर हो रखा है। बारिश में रोड पर जबरदस्त जलभराव हो जाता है जिससे दोपहिया वाहन स्लीप होकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
छह सात महीने पहले शुरू हुआ था काम
छह सात महीने पहले इस रोड पर रोडे़ डाल दिए गए थे। उसके बाद पार्षद डॉ. तरुण यादव ने ठेकेदार को पानी निकासी के लिए सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए कहा था, लेकिन ठेकेदार ने सीवरेज लाइन से जोड़ा नहीं, इस वजह से काम आगे नहीं चल पाया। पार्षद ने यह भी बताया कि यह रोड रेलवे स्टेशन तक बनना था, लेकिन ठेकेदार ने वेयर हाउस गोदाम तक बना रहे थे। जबकि सबसे ज्यादा रोड तो रेलवे स्टेशन के पास टूटा हुआ है।
-----------------------
दुकानदारों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
रेलवे रोड पूर्ण रूप से जर्जर हो रखा है। वाहनों से उड़ती धूल आंखों में जमा हो जाती है। इससे मेरे को आंखों में एलर्जी हो गई। जयपुर से एलर्जी का इलाज चल रहा है। 50 हजार रुपये इस पर खर्च कर चुका हैं। चिकित्सकों के अनुसार ढाई साल तक दवाइयां चलेंगी, उसके बाद भी आंखें ठीक होंगी या नहीं यह पता नहीं। इस रोड ने तो उसकी आंखों छीन ली।
- विजय कुमार, दुकानदार किराणा स्टोर।
------------------
13 वर्ष पहले यह रोड बनाया था। उस समय मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का महेंद्रगढ़ आगमन था। तब रातोंरात यह सड़क बनाई गई थी। बाद में कुछ समय बाद ही यह टूट गई। लगभग 25 गांवों का महेंद्रगढ़ में एंट्री एवं एक्जिट का मुख्य रास्ता है। इस रोड से आमजन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा।
- करतार सिंह, माजरा कलां।
---------------
पूरे दिन धूल मिट्टी उड़कर शरीर एवं सामान पर जम जाती है। बारिश के समय यहां पानी भर जाता है जिससे दुकानदारी प्रभावित होती है। पांच महीने रोड़ा डालने का काम शुरू हुआ था। अब कई दिनों से वह भी बंद पड़ा है। रास्ते में डस्ट, रोडे़ आदि मैटेरियल पड़ा हुआ है जिससे लोगों को परेशानी होती है।

- ओमबीर, दुकानदार।
-----------------
जर्जर रोड से सभी लोग परेशान हैं। प्रतिदिन 50 से 100 ग्राम धूल हमारे पेट के अंदर जा रही है। सामान पर धूल जाने से खराब हो रहा है। इस रोड की वजह से व्यापार में काफी नुकसान हो रहा है। बारिश में पानी जमा होने पर बाइक स्लिप हो जाती है। पांच वर्ष पार्षदों ने निकाल दिए और अब एसडीएम के हाथ में चार्ज है, अभी तो उन्होंने भी कुछ नहीं किया।
- अनिल कुमार, व्यापारी।
---------------
अभी बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में मौसम में रोड बनाने पर दोबारा टूट जाता है। जैसे ही मानसून खत्म हो जाएगा। हम सड़कों पर काम शुरू करवा देंगे।
- प्रदीप कुमार, सचिव नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed