{"_id":"637918bc7631e438f954a1ce","slug":"alleging-that-poor-quality-food-was-served-the-students-started-a-sit-in-narnol-news-rtk663938224","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की गुणवत्ता का खाना परोसने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने किया धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की गुणवत्ता का खाना परोसने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने किया धरना शुरू
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों द्वारा विवि की मैस में खराब खाना परोसने का आरोप लगाते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम विद्यार्थियों ने मैस पर ताला जड़कर नारेबाजी शुरू कर दी। विद्यार्थियों का आरोप है कि विवि प्रशासन द्वारा कई माह से मैस के मैन्यू के अनुसार खाना नहीं दिया जा रहा है। हल्की गुणवत्ता का खाना खाकर छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बार-बार विवि प्रशासन से मांग के बावजूद भी अभी तक गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया है। विद्यार्थियों ने बताया कि जो मैन्यू दिया गया है उसके अनुसार शर्तें पूरी नहीं की जा रही जबकि प्रत्येक छात्र से करीब 3 हजार रुपये खाने के लिए जा रहे हैं।
जल्द पूरी हो मांगें
विद्यार्थियों का कहना है कि विवि प्रशासन को बार-बार शिकायत देने के बावजूद भी खाना की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया जा रहा है। दीपक सांगवान, माधवरमन, उज्ज्वल राय, आदित्य कुमार सहित अनेक विद्यार्थियों ने बताया कि विवि प्रशासन जो सुविधाएं जल्द उपलब्ध करा सकता है वह जल्द उपलब्ध कराए व अन्य पर प्रयास शुरू करे। मांग के बावजूद भी अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी सुध तक नहीं ली है।