{"_id":"693c565a03af3de9190eadca","slug":"allegations-of-negligence-in-road-construction-narnol-news-c-203-1-sroh1010-122402-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क के निर्माण में लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क के निर्माण में लापरवाही के आरोप
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- गांव जेरपुर में निर्माणधीन सड़क के किनारे खड़े पेड को दिखाते लोग--स्रोत- ग्राम
महेंद्रगढ़। जेरपुर-पाली रेलवे स्टेशन से गांव जेरपुर तक बनाए जा रहे सड़क के निर्माण में लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तय मापदंडों पर निर्माण नहीं कर रहे हैं।
इस सड़क मार्ग के निर्माण से पूर्व की गई पैमाइश में 18 फुट चौड़ाई का सड़क बनना था लेकिन कई स्थानों पर इसकी चौड़ाई भी कम है और इसके बीच से पेड़ों एवं बिजली के खंभों को नहीं हटाया गया।
समाज सेवी बलवान फौजी व उम्मीद जन सहयोग फाउंडेशन के उप प्रधान संदीप फौजी ने बताया कि इस पांच किलोमीटर लंबाई वाले सड़क मार्ग पर निर्माण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। निर्माण एजेंसी तय मापदंडों पर निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं कर रही है। अनेक स्थानों पर इस सड़क की चौड़ाई भी पैमाइश के अनुसार 18 फुट नहीं है। साथ ही सड़क के किनारे बिजली के खंभों व पेड़ों को भी नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग है कि ठेकेदार एवं निर्माण एजेंसी द्वारा बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई कर गुणवत्ता युक्त सामग्री व तय मापदंडों पर ही सड़क निर्माण कराया जाए।
वहीं लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि तय मापदंडों के आधार पर ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बिजली के खंभों को हटाने के लिए निगम को पत्र भेजा जा चुका है जल्द ही इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।