फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Allegations of child's death due to vaccine overdose, father filed complaint

Mahendragarh-Narnaul News: टीके के ओवरडोज से बच्चे की मौत का आरोप, पिता ने की शिकायत

Thu, 17 Apr 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 17 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Allegations of child's death due to vaccine overdose, father filed complaint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव देवास निवासी एक व्यक्ति ने पांच माह के बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य केंद्र की कर्मचारी पर पोलियो के टीके का ओवरडोज देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दादा की शिकायत पर बच्चे का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव देवास निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम 3 बजे गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एएनएम ने बेटे साहिल के पास फोन कर कहा कि बच्चे को पोलियो का टीका लगवाने के लिए ले आओ। इसके बाद उसकी पुत्रवधू व मां बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। केंद्र में पोते को टीका लगाया और उसके बाद घर आ गए। घर आने पर उसका बच्चा बेहोश हो गया। उन्होंने सोचा कि टीके का नशा है। रात को करीब 3 बजे तक बच्चे को होश नहीं आया था तो उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाने के लिए बोल दिया। इसके बाद बच्चे को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बच्चे के दादा बलबीर का आरोप है कि उसके पोते की मौत टीके में ओवरडोज देने के कारण हुई है। शिकायत देकर मौत के कारणों का पता लगाने व लापरवाही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतक के दादा बलबीर सिंह के बयान पर शव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी पुलिस की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed