फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   All three accused in Mahendragarh Unhani road accident sent on five-day remand, will be produced on 17th

Mahendragarh: उन्हानी सड़क हादसे में तीनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेजा, 17 को किया जाएगा पेश

Fri, 12 Apr 2024 02:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 Apr 2024 02:38 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ में स्कूल बस ओवरटेक करते समय पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई थी, वहीं अन्य बच्चे भी घायल हो गए थे। मामले में बस चालक धर्मेंद्र वासी सेहलंग, स्कूल प्रिंसिपल दीप्ति और स्कूल के सचिव को न्यायाधीश ने 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
All three accused in Mahendragarh Unhani road accident sent on five-day remand, will be produced on 17th
स्कूल बस पलटी - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल क्षेत्र के उन्हानी के पास सड़क हादसे में 6 बच्चों की मौत के मामले में बस चालक, प्रिंसिपल और सचिव को कनीना कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। अब दोबारा 17 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मेनका सिंह के न्यायालय में तीनों को पेश किया गया था। जहां तीनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि बस को ओवरटेक कराते समय पेड़ से टकरा कर पलट गई थी। जिसमें सवार 6 बच्चों की मौत हो गई थी, वहीं अन्य बच्चे भी घायल हो गए थे। जिसके बाद एसपी निर्देशानुसार गठित टीमों ने बस चालक धर्मेंद्र वासी सेहलंग, स्कूल प्रिंसिपल दीप्ति और स्कूल के सचिव को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद न्यायाधीश ने 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed