{"_id":"67ab8206b40b1edf060d941a","slug":"all-the-ponds-in-satnali-area-dried-up-narnol-news-c-203-1-sroh1012-115160-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली क्षेत्र के सभी जोहड़ सूख गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली क्षेत्र के सभी जोहड़ सूख गए
Tue, 11 Feb 2025 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:78- सतनाली में नहरी पानी को लेकर उप तहसील में ज्ञापन सौंपते कस्बावासी--संवाद
सतनाली। सतनाली क्षेत्र में नहरी पानी देने को लेकर मंगलवार को कस्बावासियों ने विधायक कंवर सिंह के नाम उप तहसील सतनाली में लिपिक राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। सवाई सिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को सतनाली उप तहसील में नहरी पानी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। हिस्से का पानी नहीं मिलने के कारण सतनाली क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। सतनाली में पिछले 40 साल से नहरी पानी से वंचित रखा जा रहा है।
लोगों का कहना है कि कुछ दिन पानी आया लेकिन फिर वहीं ढाक के तीन पात। हर क्षेत्र में पानी अपने-अपने हिस्से का मिल रहा। लेकिन सतनाली क्षेत्र के साथ भेदभाव हो रहा है। जिम्मेदारों ने आज तक सुध नहीं ली है। सतनाली क्षेत्र के सभी जोहड़ सूख गए है। उन्होंने बताया कि यदि हमारे हिस्से का पानी नहीं मिला तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान पूर्व पंच संतू सिंह शेखावत, पूर्ण सिंह श्यामपुरा, सुखबीर यादव सतनाली, रामोतार सिंह, कैप्टन रण सिंह, सत्यपाल नंबरदार डालनवास सहित अनेक लोग मौजूद रहे।