{"_id":"5e4990898ebc3ee5ef114b7d","slug":"all-the-four-assemblies-of-the-district-gort-10-crores-for-rural-development-narnol-news-rtk5425907199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की चारों विधानसभाओं को ग्रामीण विकास के लिए मिले दस -दस करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की चारों विधानसभाओं को ग्रामीण विकास के लिए मिले दस -दस करोड़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ जिले के लिए करीब 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। चारों विधानसभाओं के लिए दस दस करोड़ रुपये देने का एलान किया। सीएम ने कहा दौंगडा को उप तहसील का प्रस्ताव कोर्डिनेशन कमेटी को भेज दिया जाएगा। सीएम ने अटेली में आरओबी के लिए 25 करोड़ रुपये देने का एलान किया।माइक्रो इरीगेशन के लिए 20 करोड़ रुपये दिए।
सीएम मनोहर लाल ने रविवार को जिला के गांव दौंगड़ा अहीर में आयोजित प्रगति रैली में कई घोषणाएं की। रैली में पहुंचने पर विधायक सीताराम ने गांव दौंगड़ा की ओर से मुख्यमंत्री का पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया। सीएम ने जनसभा स्थल पर जिला के लिए 63.86 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं व परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास किया। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण विकास के लिए दस-दस करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले इस क्षेत्र को लगातार उपेक्षित किया गया। यह सैनिकों का क्षेत्र है। यहां हर घर में सैनिक निकलते हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां सड़कों का जाल बिछाया गया। नहरों का पुनरोद्धार कर यहां टेल तक पानी पहुंचाया गया। बाजरा के रेट बढ़ाने का सबसे अधिक फायदा इस क्षेत्र को हुआ।
सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों का ध्यान केवल जमीन अधिग्रहण के खेल तक था। हमने 100 दिन में 101 काम किए हैं। विपक्ष को हमारे काम नजर नहीं आ रहे। हम बजट तैयार करने से पहले हर वर्ग से पूछ रहे हैं। कांग्रेस ने बजट से पहले कभी किसी से नहीं पूछा।
विज्ञापन
बड़ी घोषणाएं
-अटेली सादलपुर लाइन पर 25 करोड़ से आरओबी
-माइक्रो इरीगेशन के लिए 20 करोड़ र्ुपये
-नांगल चौधरी में नाले के लिए 8 करोड़ र्ुपये
-जोनावास डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 4.68 करोड़ रुपये
-बुढापाल में पानी आपूर्ति के लिए 2.60 करोड़ रुपये
-नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 2.50 करोड़
-नांगल चौधरी, नारनौल में सामुदायिक केंद्र के लिए 4.5 करोड़
-नांगल चौधरी में पेयजल आपूर्ति के लिए 2 करोड़
-बवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 2.55 करोड़
-महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 4 करोड़
इनका किया उद्धाटन
3.91 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नारनौल में सिंचाई भवन।
3.84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सेहलंग पीएचसी से सीएचसी में अपग्रेड हुआ भवन।
35 लाख रुपये की लागत से दौंगड़ा अहीर में बना पशु चिकित्साल्य का उद्धाटन किया।
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
नारनौल नागरिक अस्पताल में लगभग 45.10 करोड़ रुपये से 100 बैड से बढ़ाकर 200 बेड भवन।
दौंगड़ा अहीर गांव में 3.95 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय परिसर के साथ पीएचसी।
बाबा खेतानाथ राजकीय पॉलिटेक्निकल में 6.71 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला नया शिक्षण भवन ।
यहां के लोगों के कपड़े मैले हो सकते हैं लेकिन दिल मेले नहीं: प्रो. रामबिलास शर्मा
पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यहां के लोगों के कपड़े मैले हो सकते हैं लेकिन दिल मेले नहीं है। यहां लोगों की जेब छोटी हो सकती है लेकिन दिल बहुत बड़े हैं। क्षेत्र कोआईएमटी जैसा बड़ा प्रोजेक्ट दिया जिस पर काम चल रहा है। 30 करोड़ रुपये की लागत से पहाड़ के साथ बनाई जा रही निंबेहड़ा माइनर की सौगात दी। रामबिलास शर्मा ने कहा दौंगडा अहीर को उप तहसील का दर्जा दें।
ढोसी पहाड़ी के आसपास सोलर प्लांट लगाने की मांग : विधायक डॉ.अभय सिंह
नांगल चौधरी के विधायक डॉ.अभय सिंह ने कहा कि 30 वर्षों की नौकरी में प्रदेश में ऐसी कोई सरकार नहीं आई जिसने महेंद्रगढ़ पिछड़े जिले की सुध ली हो। जिस दिन लॉजस्टिक हब और ग्रीन कोरिडोर का काम पूरा हो जाएगा उसके बाद बहरोड और नीमराणा की तरह इंडस्ट्रीज की लाइन लग जाएगी। उन्होंने फसल की सिंचाई के लिए अक्तूबर और दिसंबर के पूरे महीने पानी देने की मांग की। ढोसी पहाड़ी के आसपास सोलर प्लांट लगाने और बामनवास तथा बायल तकनहरी पानी पहुंचाने की मांग भी की।
भाजपा सरकार बनने के बाद आखिरी टेल तक नहरों में पानी पहुंचा : मंत्री ओमप्रकाश यादव
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह इस इलाके के लिए गर्व की बात है कि दूसरी सरकार में पहला बड़ा कार्यक्रम इस जिले में हुआ है। पूर्व की सरकारें क्षेत्र के साथ पानी को लेकर भेदभाव करती थीं। जिले का उसके हिस्से का पानी और रोजगार नहीं मिलता था लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद आखिरी टेल तक नहरों में पानी पहुंचा और क्षेत्र लगभग दस हजार युवाओं को रोजगार दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कैंसर के मरीजों को भी पेंशन देने का फैसला लिया है।
भीड़ मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को कर रही साबित : विधायक सीताराम यादव
अटेली विधायक सीताराम यादव ने कहा कि पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री ने प्रदेश का समान विकास करवाया है। आने वाले पांच साल में यह इलाका विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। सीएम ने प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए काम किया है। यहां उमड़ी यह भीड़ मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को साबित करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि दक्षिणी हरियाणा की यह जनता निरंतर विकास में सहभागी बनेगी।