फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   All India Tennis Association tournament begins, matches from tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: अखिल भारतीय टेनिस संघ टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुकाबले कल से

Sun, 07 Dec 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 07 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
All India Tennis Association tournament begins, matches from tomorrow
फोटो 14- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में हरियाणा टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत
सोनीपत। राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय और हरियाणा टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अखिल भारतीय टेनिस संघ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव प्रोफेसर अलकनंदा अशोक ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर विशेष अतिथि खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने शॉट लगाकर विधिवित शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र के क्वालीफाइंग 50 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य दौर सोमवार से शुरू होगा। 20 खिलाड़ी अच्छी रैंक के चलते सीधे मुख्य दौर में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रोफेसर अलकनंदा ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने व उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का मंच प्रदान करते हैं। खेल निदेशक संजय सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को नकद पुरस्कार व आईटा रैंकिंग पॉइंट प्रदान किए जाएंगे। यह टूर्नामेंट न केवल प्रतिस्पर्धात्मक खेल संस्कृति को बढ़ावा देता है बल्कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य एवं निदेशक आरके धीमन, विनोद शर्मा, हरियाणा टेनिस एसोसिएशन के सचिव चेतन कपूर मौजूद रहे।

--------------
यह खिलाड़ी लेंगे सीधे मुख्य दौर में भाग



ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के लिए 20 खिलाड़ी सीधे प्रतियोगिता के मुख्य दौर में भाग लेंगे। उनमें हरियाणा से उदित कांबोज, जतिन नैन, अर्णत्या ओल्याण, लोकेश पुन, प्रशांत प्रोचा, दिल्ली से मयंक शर्मा व वंश अरोड़ा, उत्तर प्रदेश से अंशुमन सिंह, महाराष्ट्र से प्रणव ज्ञानेश्वर कोरड़े व वेदांत किरण मेस्त्री, तमिलनाडु से थरुन विक्रम एमके, कविन कार्तिक केएस, जीपी बालासुर्या, कर्नाटक से निशिथ नवीन, तेलंगाना से सुइथ रेड्डी लंका, पंजाब से त्रिशान धवन व आदित्य रल्हन व आदित्य कुमार तिंजानी, बिहार से सुधीर सिंह तथा गुजरात से यज्ञ प्रदीप पटेल शामिल हैं।

फोटो 14- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में हरियाणा टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत

फोटो 14- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में हरियाणा टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed