{"_id":"6159f10e8ebc3e62910405e2","slug":"all-four-mlas-should-raise-their-voice-to-give-proper-water-to-the-district-narnol-news-rtk6259490164","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जिले को समुचित पानी देने की आवाज उठाएं चारों विधायक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जिले को समुचित पानी देने की आवाज उठाएं चारों विधायक’
विज्ञापन
गांव दौंगड़ा अहीर में बैठक को संबोधित करते राधेश्याम गोमला-
- फोटो : Narnol
कनीना। गांव दौंगडा अहीर के बस स्टैंड स्थित श्रीश्याम मंदिर में रविवार को सर्व समाज मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना, दौंगड़ा अहीर में उप तहसील बनाने, बाजरे की खरीद, मेट्रो ट्रेन का दायरा बढ़ाने, सड़कों, पानी की समस्या सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
मंच के अध्यक्ष राधेश्याम गोमला ने कहा कि प्रतिदिन लोगों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में जिला स्तरीय कार्यालय स्थापित करने व कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई जा रही है। एनसीआर में शामिल महेंद्रगढ़ तक मेट्रो ट्रेन का दायरा बढ़ाने की मांग भी उठाई। वक्ताओं ने कहा कि चारों विधायक सदन में या मुख्यमंत्री के सामने जिले को समुचित पानी देने की आवाज उठाएं तथा जिले की नदियों को पूरी चौड़ाई और बीस फ़ुट गहराई तक खोदकर उनमें नहरी पानी छोड़ने का प्रयास करें जिससे जलस्तर का उठान कर सकें। राधेश्याम गोमला ने कहा कि राजस्थान बॉर्डर से नांगल चौधरी के साथ लगती सीमा तक सड़क बन गई और आगे काम न होना कहीं न कहीं कुछ राजनीतिक कारणों का संकेत है।
जिले की सड़कों की दुर्दशा सरकार की नाकामी को भी दर्शा रही है। इस मौके पर डॉ. एचडी यादव, सत्येंद्र यादव, सूरत सिंह, रमेश खिच्ची, महेश यादव, मंजु कौशिक, देवेंद्र पहलवान, अनिल मान, कंवर सिंह, नरपत चौहान, सुरेश, विकास यादव, दलीप सिंह, वेदप्रकाश, हनुमान सिंह, हरपाल सिंह, महावीर सिंह, सुमेर सिंह, हवा सिंह, ईश्वर सिंह, शेर सिंह, सत्येंद्र यादव, करण सिंह, सतबीर सिंह, जय सिंह, सुमेर सिंह, रविंद्र, सत्यपाल, करण सिंह, जसवंत, रामानंद, वेद प्रकाश आर्य, राजपाल, ललित यादव, विजय सिंह, जयवीर, अशोक यादव, दिनेश, महेश, वीर सिंह उपस्थित रहे।