{"_id":"65a598558cb5d528340ba05d","slug":"alevas-team-first-in-haryana-style-kabaddi-open-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1010-6773-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा स्टाइल कबड्डी ओपन प्रतियोगिता में अलेवा की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा स्टाइल कबड्डी ओपन प्रतियोगिता में अलेवा की टीम प्रथम
Tue, 16 Jan 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
गांव छितरौली में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडियों का हाथ मिलवाते मुख्यातिथि ठाकुर अतरल
कनीना। बाबा धूनिगर की 75वीं वर्षगांठ पर गांव छितरौली में सोमवार को खेलों का समापन किया गया। तीसरे दिन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी ठाकुर अतरलाल और एसडीएम स्कूल के चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी ने किया। कमेटी के सदस्य सुखबीर सिंह छितरौली ने बताया कि हरियाणा स्टाइल कबड्डी ओपन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अलेवा की टीम रही, जिसको 71 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे स्थान पर गद्दी खेड़ी की टीम रही। टीम को 41 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर बेरी की टीम को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट रेडर भोला कनोरी रेवाड़ी को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेस्ट कैचर सौरभ अलेवा को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी आज महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी परचम लहरा रहे हैं। महेंद्रगढ़ जिले को किसी समय पिछड़ा हुआ जिला कहा जाता था, लेकिन आज के समय में शिक्षा और खेल में राष्ट्रीय स्तर पर महेंद्रगढ़ जिला पहचान बन चुका है। इस दौरान कैप्टन विनोद कुमार, सरपंच बलवान सिंह, नरेंद्र कुमार शास्त्री, भागमल फौजी, जय प्रकाश, मास्टर हवा सिंह, पीटीआई पवन कुमार, पीटीआई ओमी, सतपाल, सुभाष, महावीर, सरजीत सिंह, हनुमान व कैप्टन सुरेश आदि मौजूद रहे।