फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aksharaj Wins Bronze Medal at International Karate Championship

Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में अक्षराज ने जीता कांस्य पदक

Sun, 31 May 2026 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Aksharaj Wins Bronze Medal at International Karate Championship
फोटो संख्या:76- नेपाल में आयोजित कराटे चैंपियन​शिप में कांस्य  पदक प्राप्त ​खिलाड़ी अक्षराज  बं
महेंद्रगढ़। नेपाल के काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं। इस प्रतियोगिता में जिले के 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ी अक्षराज बंसल ने अपने भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 29 से 31 मई तक आयोजित की गई थी जिसमें भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, ईरान, श्रीलंका, नेपाल, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और मालदीव सहित कई देशों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कोच लोकेश सैनी ने बताया कि महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इससे पहले भी खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को हांसी में आयोजित राष्ट्रीय कराटे महासंग्राम में भी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 पदक हासिल किए थे, जिनमें 8 स्वर्ण, 12 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल थे।
महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी इससे पहले भी श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed