Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   AIUTUC observed black day in protest against the labour code.

Mahendragarh-Narnaul News: लेबर कोड के विरोध में एआईयूटीयूसी ने मनाया काला दिवस

Wed, 01 Apr 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
AIUTUC observed black day in protest against the labour code.
फोटो 7चारों लेबर कोड की प्रतियां जलाकर विरोध जताते वि​भिन्न संगठनों के पदाधिकारी।स्रोत प्रवक्
नारनौल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर एआईयूटीयूसी से जुड़े श्रमिक संगठनों ने एक अप्रैल से लागू किए जा रहे चार लेबर कोड के विरोध में काला दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर पुराना लघु सचिवालय पार्क में सभा की।
विज्ञापन

सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम के सामने पंचायत भवन रोड पर चारों लेबर कोड की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किए जा रहे ये लेबर कोड श्रमिक विरोधी हैं और इससे मजदूरों के अधिकारों पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ट्रेड यूनियनों से बिना व्यापक चर्चा के यह निर्णय लिया है, जो अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों के भी खिलाफ है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि इन कानूनों के लागू होने से यूनियन बनाने, हड़ताल करने, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसे अधिकार कमजोर हो जाएंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह ने ओडिशा में किसान नेता प्रकाश मलिक की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उनकी रिहाई और किसानों पर दमन रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र सरकार से चारों लेबर कोड तत्काल रद्द करने की मांग की। इस अवसर पर मास्टर सुबे सिंह, कृष्णा देवी, कमलेश, सावित्री, सरला, माया, छाजूराम रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed