{"_id":"6a47f1d18a55636e8e077b76","slug":"ai-accelerates-tax-collection-with-over-24-lakh-collected-in-a-single-day-narnol-news-c-196-1-nnl1003-142074-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एआई से टैक्स वसूली में तेजी, एक दिन में 24 लाख से ज्यादा जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एआई से टैक्स वसूली में तेजी, एक दिन में 24 लाख से ज्यादा जमा
विज्ञापन
फोटो नंबर-15नगर परिषद द्वारा व्हाट्सएप पर भेजा गया मैसेज।
नारनौल। नगर परिषद नारनौल ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को आसान और तेज बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित बल्क व्हाट्सएप मैसेजिंग सिस्टम शुरू किया है। इस नई डिजिटल पहल का असर तुरंत दिखने लगा है और राजस्व संग्रह में तेजी आई है।
अप्रैल से शुरू हुई इस व्यवस्था के जरिए अब तक करीब 1.15 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जा चुका है। खास बात यह रही कि सिर्फ 1 जुलाई को ही एक दिन में 24.87 लाख रुपये का बकाया टैक्स जमा हुआ जो नगर परिषद के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
पहले नगर परिषद को टैक्स दाताओं तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचना और उन्हें बकाया जमा करने के लिए जागरुक करने मुश्किल रहता है। अब एआई आधारित सिस्टम के जरिए हजारों लोगों को एक साथ व्हाट्सएप पर जागरुकता का संदेश भेजा जा रहा है। संदेश मिलते ही कई लोग नगर परिषद पहुंचकर अपनी जानकारी ले रहे हैं और तुरंत भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस वसूली में विभिन्न मदों का भी योगदान रहा। इसमें लगभग 1.87 लाख रुपये फायर चार्ज, 1.24 लाख रुपये डेवलपमेंट चार्ज और 3.46 लाख रुपये गार्बेज चार्ज के रूप में जमा हुए हैं।
इस पूरी प्रणाली के संचालन के लिए नगर परिषद ने कर्मचारी अकरम खान को विशेष प्रशिक्षण दिया है जो एआई की मदद से बल्क मैसेज भेजने का काम संभाल रहे हैं।
नगर परिषद का कहना है कि यह तकनीक अभी केवल नारनौल में लागू है लेकिन अच्छे परिणामों को देखते हुए इसे अन्य नगर निकायों में भी शुरू किया जा सकता है। अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल सिस्टम से न केवल राजस्व बढ़ा है बल्कि पारदर्शिता भी आई है। परिषद ने नागरिकों से समय पर कर जमा कर शहर के विकास में सहयोग करने की अपील की है।
वर्जन:
पूरे प्रदेश के अंदर नारनौल नगर परिषद में टैक्स वसूल करने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। इसकी प्रशंसा डिविजनल कमिश्नर ने भी की है। डीएमसी की ओर से इसे पूरे जिले की नगर पालिकाओं में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। -जोगिंद्र सिंह कालीरमन, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल