फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'Ahirwal area was the penance place of sages'

‘अहीरवाल क्षेत्र ऋषि मुनियों की तपस्थली रहा’

Mon, 16 May 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
'Ahirwal area was the penance place of sages'
नांगल चौधरी। गांव गोलवा में सांस्कृतिक अहीरवाल के इतिहास लेखन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांस्कृतिक अहीरवाल के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सत्यव्रत शास्त्री का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र ऋषि मुनियों की तपस्थली रहा है। महर्षि धौम्य, ऋषि च्वन, ऋषि उदालक के साथ-साथ कण्व ऋषि का भी इस अहीरवाल में समय-समय पर आगमन होता था। उन्होंने बताया कि गोलवा गांव की सीमा में स्थित कण्वाश्रम इस बात की गवाही देता है जिसे आज भी लोग बारहकी बोलते है। गांव के बुजुर्ग कहते हैं कि महर्षि कण्व के बारह आश्रम थे उनमें से एक गोलवा गांव की सीमा में था। यह बहुत प्राचीन स्थल है और अपने वैभव को प्रदर्शित करता है। सत्यव्रत शास्त्री ने गांव के बहुत पुराने तालाब, नरसिंह दास मंदिर, बाबा गोवर्धन दास मंदिर और 12 की स्थित भगवान दत्तात्रेय, बालाजी और पहाड़ी बाबा के मंदिरों में जाकर उनके दर्शन कर वहां वर्तमान में रह रहे साधु-संतों से स्थान के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंदिर के नजदीक एक गुफा देखने को मिली, जिस पर शोध करने से कुछ ऐतिहासिक जानकारियां मिल सकती हैं। इस अवसर पर इतिहास लेखन के लिए गांव के प्रबुद्ध बुजुर्गों व नौजवानों की एक टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण इंद्राज पंच, माडूराम, लालचंद प्रजापत, भजनी पंच, बजरंग प्रजापत, महावीर पंच, रमेश,राकेश, सतीश, हरीश, दीपक संदीप, सुनील पुजारी, सुनील शर्मा,तथा ख्यालीराम उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed