फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ahir Regiment is our right, we will take it: Tej Bahadur Yadav

अहीर रेजीमेंट हमारा हक है, हम लेकर रहेंगे : तेज बहादुर यादव

Sat, 13 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ahir Regiment is our right, we will take it: Tej Bahadur Yadav
अहीर रेजीमेंट के लिए यादव सभा में उपस्थित लोग। - फोटो : Narnol
यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में पहुंची राष्ट्रीय साझा अहीर रेजीमेंट निर्माण मुहिम की यात्रा का स्वागत समारोह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव व संचालन हरियाणा युवा यादव सभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल भगड़ाना ने किया। तेज बहादुर यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट हमारा हक है और इसे लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सरकार रेजीमेंट के गठन के साथ-साथ केंद्र सरकार हरियाणा के एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण भी तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री स्व. अर्जुन सिंह की घोषणा के अनुरूप भगवान श्रीकृष्ण के नाम से करने तथा प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की भर्ती में पिछड़ा वर्ग कोटे को 15 फीसदी से बढ़ाकर पूरा 27 फीसदी करने की मांग को भी दोहराया।
विज्ञापन

यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव ने राष्ट्रीय सांझा अहीर रेजीमेंट निर्माण मुहिम के सदस्यों को 18 नवंबर को गुड़गांव में रेजांगला दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित होने का आश्वासन दिया और कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या किसी संगठन विशेष की न होकर संपूर्ण यादव समाज के हक और अधिकार की लड़ाई है और इसे हम सर्व समाज के सहयोग से अंजाम तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनीना में यात्रा का हुआ स्वागत
सांझा अहीर रेजीमेंट मुहिम शुक्रवार को कनीना पहुंची। वीर अहीर निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने बताया कि वीरवार को इस यात्रा का शुभारंभ मंत्री ओमप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। सरकार 18 नवंबर तक अहीर रेजीमेंट निर्माण करने पर कोई फैसला नहीं लेती है तो रेजांगला चौक पर महासभा का आयोजन कर अहीर रेजीमेंट की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed