फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After seven months, the public got a train ride

सात महीने बाद जनता को मिली ट्रेन की सवारी

Wed, 21 Oct 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
After seven months, the public got a train ride
करीब सात महीने बाद लोगों को दोबारा से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है। अब प्रतिदिन चार सुपर फास्ट गाड़ियां इस रूट पर चलेंगी। सभी गाड़ियां आरक्षित होंगी। गाड़ियों में कोई भी सामान्य कोच नहीं है। अपनी सीट उसी दिन भी आरक्षित करवाई जा सकती है। इसके लिए स्टेशन पर सुबह आठ से रात दस बजे तक आरक्षित टिकटों की विंडो खुली रहती है। सुपर फास्ट ट्रेनों का किराया पहले की तुलना बढ़ाया गया है। दिल्ली जाने के लिए अब 100 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के आदेश उत्तर पश्चिमी रेलवे ने त्योंहारों के लिए दिल्ली तक चार (दो जोड़े ) स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जोधपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर, बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला, सराय रोहिल्ला से बीकाने गाड़ियों महेंद्रगढ़ ट्रेक पर चली हैं। इन सभी गाड़ियों का महेंद्रगढ़ ठहराव दिया गया है। स्टेशन से प्रत्येक गाड़ी में कम से कम औसतन 5 से 25 सवारियां यात्रा कर रही हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर हाथ सैनिटाइज करने के लिए मशीन भी लगाई गई है। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही लोग आरक्षित टिकटें खरीद कर गाड़ी में सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये रहेगा गाड़ियों का समय:
गाड़ी संख्या 02485 दिल्ली से जोधपुर, दिल्ली सराय रोहिल्ला से सुबह 7:05 बजे चलेगी महेंद्रगढ़ 9:30 बजे पहुंचेगी
गाड़ी संख्या 02486 जोधपुर से दिल्ली, जोधपुर से सुबह 11:00 बजे चलेगी महेंद्रगढ़ शाम 7:08 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02457 दिल्ली से बीकानेर, दिल्ली सराय रोहिल्ला से रात 11:35 बजे चलेगी महेंद्रगढ़ रात 1:43 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02458 बीकानेर से दिल्ली, बीकानेर से रात 10:30 बजे चलेगी महेंद्रगढ़ 3:27 बजे पहुंचेगी।
वर्जन
रेलवे की समय सारिणी के अनुसार त्योहार विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है। इन गाड़ियों में यात्रा के लिए बुकिंग कराना अनिवार्य है। इन स्पेशल ट्रेन में सामान्य डिब्बों को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनामिका, स्टेशन मास्टर, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed