फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After Reiki during the day, two brothers used to steal at night

कनीना पुलिस ने चोरी के दो आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड

Fri, 01 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
After Reiki during the day, two brothers used to steal at night
कनीना पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों चोर साथ में थाना प्रभारी व उनकी टीम - फोटो : Narnol
कनीना(महेंद्रगढ़)। दिन में रेकी करने के बाद रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को शुक्रवार को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों को गिरफ्तार के बाद पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजगंज निवासी पंकज व जितेंद्र के रूप में हुई। फिलहाल दोनों अटेली में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस पूछताछ में इलाके में चोरी की गई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन

कनीना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पिछले माह भोजावास में मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। सिलारपुर अलवर के रहने वाले प्रवीण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान में रात के समय चोरी हो गई है। इस मामले में पुलिस ने तकनीकी सेल की सहायता से मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को धनौंदा गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर जिले में हुई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। चोरी करने के लिए उन्होंने देसी औजार बनाए हुए थे। जिससे वो किसी दुकान या मकान की दीवार को आसानी से काट देते थे। साथ ही आसानी से दुकान के लॉक तोड़ने के लिए उन्होंने छोटे-छोटे औजार खुद बनाए हुए थे।
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक चोरियों को दिया अंजाम
थाना प्रभारी संतोष ने बताया कि आरोपी कनीना में पानी पतासी की बुकिंग के लिए एक शादी समारोह में आए थे। तब से वह यहीं पर रहने लग गए। आरोपी ने जिले में करीब 2 दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिनमें मोटर साइकिल चोरी, इनवर्टर बैटरी चोरी, मोटर चोरी, परचून की दुकान से सामान चोरी, गैस सिलिंडर चोरी, स्पेयर पार्ट्स की चोरी और मोबाइल चोरी और अन्य प्रकार की चोरियों की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी ने ज्यादातर कनीना और अटेली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed