Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After Diwali, the air in Narnaul became unfit to breathe.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में एक्यूआई 227, सुबह दृश्यता 40 से 60 मीटर, ओपीडी में बढ़े मरीज

Tue, 10 Nov 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
After Diwali, the air in Narnaul became unfit to breathe.
फोटो नंबर- 12नांगल चौधरी क्षेत्र में ​स्थित स्टोन क्रशर का निरीक्षण करते एचएसपीसीबी की टीम। स
नारनौल। दिवाली के बाद नारनौल की हवा सांस लेने लायक नहीं रही। बुधवार को एक्यूआई 227 दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 2.5 गुना ज्यादा है। क्षेत्र में ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू हैं लेकिन शहर के कई इलाकों में सफाई के बाद कूड़ा खुलेआम जलाया जा रहा है। इससे धुआं हवा में घुल रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद को कूड़ा जलाने वालों पर नजर रखने, रोक लगाने और जुर्माना करने को कहा है। हैरानी की बात है कि अब तक नगर परिषद ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बोर्ड के मुताबिक प्रतिबंधित कामों पर निगरानी के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं। नियमित जांच हो रही है और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगेगा। शहरी क्षेत्र में कूड़ा जलाने की बात नगर परिषद को बता दी गई है।
विज्ञापन

शाम को घर से निकलने से बचें
नागरिक अस्पताल में सांस की तकलीफ और आंखों में जलन के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। आम दिनों में सांस की समस्या वाले 40 से 50 मरीज आते थे, अब यह संख्या डेढ़ गुना हो गई है। फिजिशियन डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि अस्थमा और हृदय रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा है। उन्होंने सलाह दी कि शाम के समय जरूरी हो तभी घर से निकलें और मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध में सिमटी दृश्यता
सुबह धूल और धुएं की परत छाई रही और दृश्यता केवल 40 से 60 मीटर रह गई जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई। राहत यह रही कि पूर्वी हवाओं के कारण एक्यूआई 305 से घटकर 227 पर आ गया, यानी 78 अंक की गिरावट।
फिर बढ़ सकता है खतरा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पूर्वी हवाएं नमी वाली होती हैं, जो जमा धुआं बहा ले जाती हैं और धूल के कण नीचे बैठा देती हैं। लेकिन अगर आने वाले दिनों में उत्तरी हवाएं चलीं, तो प्रदूषण फिर बढ़ सकता है।

छह दिन का एक्यूआई
5 नवंबर: 250
6 नवंबर: 208
7 नवंबर: 273
8 नवंबर: 342
9 नवंबर: 297
10 नवंबर: 227
वर्जन :
क्षेत्र में ग्रैप 3 लागू है और स्टोन क्रशर व माइनिंग सहित अन्य प्रतिबंधित कार्य पर निगरानी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। नियमित रूप से जांच की जा रही है, यदि कोई प्रतिबंधित कार्य जारी मिलता है तो प्रावधान के तहत जुर्माना व कार्रवाई की जाएगी। -अनुज नरवाल, एसडीओ, एचएसपीसीबी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed