{"_id":"65fe96496a87fda17402a952","slug":"after-chanting-the-mantras-of-goddess-bhagwati-offerings-were-made-in-the-havan-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108325-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मां भगवती के मंत्रों का जाप कर हवन में डाली आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मां भगवती के मंत्रों का जाप कर हवन में डाली आहुति
Sat, 23 Mar 2024 02:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:13 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। माता मसानी चौक स्थित माता मसानी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन के अवसर पर सुबह 9:15 बजे हवन के साथ किया गया।
कथा वाचक पंडित हेमराज भारद्वाज ने आचार्य के पद को अलंकृत किया तथा यजमान के रूप में भक्तजन जोड़े के साथ बैठे। इस यज्ञ में मां भगवती के मंत्रों का जाप कर भक्त जनों ने आहुति डाली। उन्होंने कहा कि पूरे 9 दिन सभी भक्त जनों ने श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मां भगवती की कथा सुनी और उनकी अलौकिक शक्ति से अवगत हुए।
उन्होंने कहा कि हवन से पूरे वातावरण की शुद्धि होती है तथा स्वास्थ्य लाभ मिलता है। आदिकाल से ही सनातन संस्कृति में सुख-सौभाग्य के लिए हवन की परंपरा रही है। हवन करने के पीछे न केवल आध्यात्मिक शक्ति बल्कि वैज्ञानिक लाभ भी है। हवन के मंत्रों से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। सत्संग के संपन्न होने पर सभी भक्तजनों ने पूरे शहर की खुशहाली के लिए माता मसानी मंदिर की परिक्रमा की।