फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After 40 months, murder case registered on court orders

Mahendragarh-Narnaul News: 40 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज

Sun, 01 Oct 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
After 40 months, murder case registered on court orders
महेंद्रगढ़। गांव कोथल कलां में 40 महीने पहले मिले शव के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव कोथल कलां निवासी संदीप पुत्र महेंद्र (20) आईटीआई में पढ़ाई करता था। 15 मई 2020 की शाम को वह अपनी बाइक लेकर घर से गया था। उसके बाद वह रात को घर पर नहीं लौटा था। 16 मई 2020 को नदी के किनारे वाटर सप्लाई के पास उसकी बाइक खड़ी मिली, जबकि उसका शव 1.5 किलोमीटर दूर पंचायत भूमि पर मिला। परिजनों का आरोप था कि उसकी हत्या की गई है। इसकी शिकायत 20 मई 2020 को पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की। पिता महेंद्र का आरोप था कि उसके बेटे की हत्या गांव की लड़की अनूप, उसके पित विनय निवासी मनेठी, जिला रेवाड़ी, ननदोई पवन कुमार निवासी गांव पाल, गजेंद्र निवासी कोथल कलां ने षडयंत्र के तहत हत्या कर दी। जब पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने हाई कोर्ट की शरण ली। वहां उन्होंने अपनी याचिका दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed