फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Advocate died in accident in mahendragarh

Mahendragarh: ट्रक के साइड मारने से अनियंत्रित हुई गाड़ी पेड़ से टकराई, बुजुर्ग अधिवक्ता की मौत

Mon, 22 Apr 2024 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 04:02 PM IST
सार

क ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी जिससे ऑल्टो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा अधिवक्ता श्रीकृष्णलाल बुरी तरह से गाड़ी में ही फंस गए।  

विज्ञापन
Advocate died in accident in mahendragarh
महेंद्रगढ़ में हादसाग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ में सोमवार दोपहर करीब दो बजे बुचावास व गुढ़ा के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 70 वर्षीय अधिवक्ता की मौत हो गई। तथा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां चिकित्सकों ने 75 वर्षीय अधिवक्ता श्रीकृष्ण लाल यादव को मृत घोषित कर दिया तथा तथा घायल पुत्र अधिवक्ता सत्यवान को हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दोनों पिता-पुत्र कनीना न्यायालय में अधिवक्ता हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को करीब दो बजे वह रेवाड़ी से वापस महेंद्रगढ़ संकर कालोनी स्थित अपने घर आ रहे थे। जब वह बुचावास गोशाला के नजदीक पहुंचे तो महेंद्रगढ़ की ओर से जा रहे ट्रक ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी जिससे ऑल्टो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा अधिवक्ता श्रीकृष्णलाल बुरी तरह से गाड़ी में ही फंस गए। गाड़ी को श्रीकृष्णलाल चला रहे थे तथा उनका बेटा अधिवक्ता सत्यवान उनके पास वाली सीट पर ही बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed