{"_id":"68dec0dddcba6c1ab501264d","slug":"advance-bookings-boost-electric-vehicle-business-delight-traders-narnol-news-c-203-1-mgh1004-120624-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एडवांस बुकिंग से इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार में उछाल, व्यापारी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एडवांस बुकिंग से इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार में उछाल, व्यापारी खुश
Thu, 02 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- वाहन शोरूम में इलेक्ट्रीकल वाहन खरीदते ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। नवरात्र समाप्त होने के बाद करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस व दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार कारोबार अच्छा हो रहा है।
शहर के शोरूमों पर ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों की मांग पिछले साल की तुलना में दोगुनी रहेगी। ग्राहक धनतेरस व दीपावली को लेकर एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी गई है। ग्राहकों को त्योहारी सीजन पर नए-नए ऑफर के साथ डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
व्यापारियों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक की मांग ज्यादा रही। इसका मुख्य कारण सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जा रही सब्सिडी और हाल ही में कम हुई कीमतें बताई जा रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि जहां पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन न सिर्फ किफायती हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प बनकर सामने आए हैं। धनतेरस के लिए आठ से दस इलेक्ट्रिक स्कूटी की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसके साथ-साथ आगे भी बढ़ने की संभावना है।
-- -- -- -- --
अबकी बार कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक स्कूटी पर जीएसटी की दरें कम हो गई हैं। इसके कारण ग्राहकों को काफी फायदा हो रहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटी से प्रदूषण भी नहीं होता। नवरात्रों पर भी कारोबार ठीक था।- राजीव खुराना, दुकानदार
-- -- -- -- --
धनतेरस पर दस इलेक्ट्रिक स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक की मांग ज्यादा हो रही है। पिछले वर्ष की बजाय अबकी बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।- मनीष, दुकानदार