{"_id":"69765c7e602e1b95bf03b2ed","slug":"advance-booking-of-wedding-halls-begins-business-worth-rs-80-lakh-expected-narnol-news-c-203-1-sroh1011-123551-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विवाह के लिए हॉल की अग्रिम बुकिंग शुरू, 80 लाख के कारोबार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विवाह के लिए हॉल की अग्रिम बुकिंग शुरू, 80 लाख के कारोबार की आस
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- महेंद्रगढ़ में टैंट हाउस दुकान के बाहर लगा टैंट का सामान---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में विवाह का सीजन शुरू होते ही टेंट कारोबारियों और हलवाइयों की अग्रिम बुकिंग तेज हो गई है। फरवरी में शुभ मुहूर्तों के अधिक होने कारण लोग अभी से अपने कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट गए हैं।
इसके चलते शहर के टेंट हाउस, हलवाई व समारोह स्थल की एडवांस बुकिंग हो रही है। इससे कारोबारियों को 80 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
सुनील यादव, धर्मवीर ने बताया कि फरवरी के लिए अब तक 10 से 12 टेंट की बुकिंग हो चुकी है। आगे भी अच्छा कारोबार होने की संभावना है। भरत खुराना, अमित भार्गव ने बताया कि शहर में 10 समारोह स्थल है। फरवरी शादी-विवाह के लिए 80 से 85 बुकिंग हो चुकी है।
वहीं घीसाराम इलवाई, बिट्ट सैनी हलवाई, धर्मेंद्र हलवाई, प्रकाश हलवाई, टीटू हलवाई ने बताया कि शादी-विवाह के लिए अभी से एडवांस बुकिंग होने लग गई है। खोया, पनीर, दूध, की अधिक मांग हो रही है।
विज्ञापन
समारोह स्थलों के संचालकों का कहना है कि लोग अब अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए पहले ही बुकिंग करवा रहे हैं जिससे व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से की जा सकें।
सुनील यादव, धर्मवीर ने बताया कि विवाह सीजन की आहट से टेंट कारोबारियों में भी उत्साह का माहौल है। पंडाल, डेकोरेशन, कुर्सी-टेबल, लाइटिंग और साउंड सिस्टम की मांग बढ़ने लगी है।
इस बार लोग थीम आधारित सजावट, एलईडी लाइटिंग व आधुनिक पंडालों को अधिक पसंद कर रहे हैं। 50 हजार से डेढ लाख रुपये तक बुक हो रहे है। फरवरी माह में 80 लाख रुपये का कारोबार होने उम्मीद है।
घीसाराम हलवाई ने बताया शादी-विवाह में भोजन की गुणवत्ता और वैरायटी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हलवाइयों का कहना है कि फरवरी माह के लिए कई तिथियां पहले ही बुक हो चुकी हैं और आने वाले दिनों में बुकिंग होने की संभावना है।