फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admissions are being done under physical counseling at college level in the first year of post graduation.

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत हो रहे दाखिले

Fri, 09 Aug 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Admissions are being done under physical counseling at college level in the first year of post graduation.
फोटो नंबर-18कॉलेज में मैरिट सू​चि तैयार करते टीम के सदस्य।
नारनौल। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया जारी है। रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जा रहें हैं। फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोल दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध 14 पीजी कोर्स की 510 सीट पर अब तक 361 छात्र दाखिला ले चुके हैं। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 6 पीजी कोर्स की 240 सीट पर अब तक 210 छात्राओं ने दाखिला लिया है। राजकीय महाविद्यालय में 149 सीट और महिला महाविद्यालय में 30 सीट पर दाखिला होना बाकी है।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में अब तक सबसे ज्यादा दाखिले एमए पॉलिटिकल साइंस कोर्स में हुए हैं। एमए पॉलिटिकल साइंस में उपलब्ध 40 सीट पर अब तक 37 छात्र दाखिला ले चुके हैं। वहीं महिला महाविद्यालय में सबसे ज्यादा दाखिले एमए जियोग्राफी कोर्स में हुए हैं। एमए ज्योग्राफी कोर्स में अब तक 37 छात्राओं ने दाखिला लिया हैं। राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2024-25 में एक नए पीजी कोर्स एमए इतिहास को जोड़ा गया है, लेकिन कुछ औपचारिकताओं में कमी की वजह से एमए इतिहास में दाखिले के लिए छात्र आवेदन नहीं कर पाए थे। इस कारण एमए इतिहास में उपलब्ध सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राओं को फीस जमा करवाने के साथ-साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है अन्यथा दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान 100 रुपए के शुल्क की रेड क्रॉस पर्ची कटवाना भी अनिवार्य है। पिछले सत्र में कुछ छात्र भूलवश रेडक्रॉस पर्ची नहीं कटवा पाए थे। इससे उन्हें परीक्षा के समय परेशानियों का सामना करना पड़ा था।


उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा स्नातकोत्तर एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को रजिस्ट्रेशन के लिए दोबारा खोल दिया गया है। रिक्त सीट पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। महिला कॉलेज में अब तक 6 कोर्स में उपलब्ध कुल 240 सीट में से 210 सीट पर दाखिला हो चुका हैं। संभावना हैं जल्द ही शेष सीट पर भी दाखिला पूर्ण कर लिया जाएगा।
-प्रो. सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed