फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission process started on online portal in government colleges

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया शुरू

Tue, 20 May 2025 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Admission process started on online portal in government colleges
फोटो संख्या:57- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार से राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय में तीन चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। ऐसे में जिले के करीब 15 हजार विद्यार्थी दाखिले की दौड़ में हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक के पांच संकायों में 1080 और स्नातकोत्तर के तीन संकायों में 120 सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी व कार्यवाहक प्राचार्य प्राे. मक्खन ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दे दिया है। महाविद्यालय में पिछले वर्ष की तरह इस बार महाविद्यालय में दाखिले के सीमित सीटों पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शारीरिक परामर्श के प्रथम सप्ताह के दूसरे दिन से 100 रुपये प्रतिदिन, दूसरे सप्ताह से 100 रुपये प्रति अतिरिक्त दिन लिया जाएगा। प्रवेश शुल्क के भुगतान, रिफंड, बैंकिंग संबंधी विवरण आदि के निर्देश पृथक से पोर्टल पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दाखिले से पहले विद्यार्थी अपने दस्तावेज पूरे करके ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करवाकर हार्ड कॉपी दाखिले के दौरान महाविद्यालय में जमा करवाना अनिवार्य है। इसके बाद दस्तावेजों की जांच के उपरांत मेरिट सूची जारी की जाएगी।
----------------------
राजकीय महिला महाविद्यालय यूजी के सीटों पर एक नजर
संकाय सीट
बीए 720
बीकॉम 160
बीएससी फिजिकल साइंस 80
बीएससी लाइफ साइंस 80
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 40
------------------------
- पीजी कॉलेज:
एमए अंग्रेजी 40
एमकॉम 40
एमए ज्योग्रोफी 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed