फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission process started after the release of first cutoff of B.Ed College

Mahendragarh-Narnaul News: बीएड काॅलेज की पहली कटऑफ जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू

Sat, 21 Sep 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Admission process started after the release of first cutoff of B.Ed College
नारनौल। राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में चल रहे दाखिले को लेकर पहली लिस्ट जारी होने के बाद शुक्रवार को दस्तावेजाें की जांच प्रक्रिया जारी रही। बीएड कालेज में दाखिले को लेकर 18 सितंबर को पहली लिस्ट जारी की गई थी।
विज्ञापन

दाखिला इंचार्ज रेखा कुमारी व नीलम शर्मा ने बताया कि साइंस के 50 व कला संकाय तथा कॉमर्स में 50 छात्रों के नाम आए, जिनके दस्तावेजों की जांच कर दाखिला दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहली लिस्ट में दाखिले के लिए अंतिम दिन 22 सितंबर तक है। उन्होंने बताया कि कालेज में रविवार को दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन दाखिला लेने वाले छात्र शनिवार को ही अपने बीसीबी व चरित्र प्रमाण पत्र बनवा लें अन्यथा कोर्ट का अवकाश होने के कारण इसमें उन्हें परेशानी हो सकती है। दाखिला इंचार्ज ने बताया कि बहुत से छात्रों ने अपने अंक प्रतिशत भी गलत भर रखे हैं, जिन्हें ठीक करके आगे भेज दिया गया।
विज्ञापन

साइंस में जारी कटऑफ-
जरनल- 80.83
एससी- 74.8
बीसीबी-77.7
बीसीए-73.86
एससीडी- 70.72
-----
कला संकाय में जारी कटऑफ-
जरनल- 77.7
एससी- 72.6

बीसीबी- 75.26
बीसीए-74.38

एससीडी-70.68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed