फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission process in ITIs will start soon

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में जल्द शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

Sat, 25 May 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 25 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Admission process in ITIs will start soon
फोटो संख्या:64- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जल्द ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

इस बार विभाग ने दाखिले से पहले दस्तावेज तैयार करने का पत्र जारी कर दिया है। हालांकि अभी तक संस्थानों में सीटों व ट्रेडों की संख्या जारी नहीं की गई है। उम्मीद है कि इस बार संस्थानों में नई ट्रेड भी शुरू की जाएंगी जिससे विद्यार्थियों को कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
इसको लेकर विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। जिले में 11 सरकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। जिले में सरकारी आईटीआई में करीब चार हजार सीटों पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से दाखिले के समय जिन दस्तावेजों की जरुरत है विद्यार्थी पहले ही तैयार कर लें। जल्द ही दाखिले का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

विभाग ने इच्छुक आवेदनकर्ता उम्मीदवार को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, बैक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज जरूरत होगी।
संस्थान
सीटें

महेंद्रगढ़ आईटीआई ब्वायज
660

मालड़ा बास आईटीआई
216

सतनाली आईटीआई
136

सेहलंग आईटीआई
88

महेंद्रगढ़ महिला आईटीआई
204

भोजावास आईटीआई
264

डेरोली अहीर आईटीआई
108

सुजापुर आईटीआई
224

शहबाजपुर आईटीआई
188

नारनौल महिला आईटीआई
284

नारनौल ब्वाॅयज आईटीआई
900

कुल
3272
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed