फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission portal reopened for admission to vacant seats in postgraduate first year

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला

Fri, 06 Sep 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Admission portal reopened for admission to vacant seats in postgraduate first year
नारनौल।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में और स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला गया है।
नए शेड्यूल के अनुसार एडमिशन पोर्टल को 5 सितंबर को खोला गया, जिसकी अंतिम तिथि 12 सितंबर है। 5 सितंबर से 12 सितंबर तक स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिला किया जाएगा। वहीं स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रमोट होने वाले छात्र अगर किसी कारणवश फीस जमा नहीं करवा पाए हैं तो वह फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में 14 पीजी कोर्स में 510 सीट उपलब्ध हैं जिसमें से अब तक करीब 489 सीट पर दाखिला हो चुका है। 14 कोर्स में से सभी कोर्स में उपलब्ध सीट पर दाखिला हो चुका हैं, केवल एमए संस्कृत में ही सीट दाखिले के लिए उपलब्ध है। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में 6 पीजी कोर्स में 240 सीट उपलब्ध है, जिसमें से अब तक 238 सीट पर दाखिला हो चुका हैं और केवल 2 रिक्त सीट पर दाखिला होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक प्रथम वर्ष में काफी सीट खाली मगर दाखिले के लिए नही बढ़ी तिथि
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 3 जून से 30 जून तक आवेदन किए गए थे। जिसके बाद 5 जुलाई और 12 जुलाई को प्रथम और दूसरी मेरिट सूची को घोषित किया गया था। जिसके बाद रिक्त सीट पर दाखिले ओपन काउंसलिंग के तहत किए गए थे। राजकीय महाविद्यालय में 41 फीसदी करीब सीट पर दाखिला होना बाकी है। महिला महाविद्यालय में करीब 33 फीसदी सीट पर दाखिला होना बाकी है। लेकिन स्नातक प्रथम वर्ष में काफी सीट खाली होने के बाद भी अभी तक दाखिले के लिए अंतिम तिथि को नहीं बढ़ाया गया है।



उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा दाखिले के लिए नए शेड्यूल को जारी किया गया है। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष फीस जमा करवाने के लिए एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला गया है। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रमोट होने वाले छात्र अगर किसी कारणवश फीस जमा नहीं करवा पाए थे तो उनके लिए यह सुनहरा मौका हैं।
-डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed