फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Administration's bulldozer ran on illegal encroachment, traders expressed strong protest

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों ने जताया कड़ा विरोध

Thu, 28 Aug 2025 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer ran on illegal encroachment, traders expressed strong protest
फोटो संख्या:57- नगर पालिका की ओर से सराफा बाजार में दुकानों के आगे पक्के अतिक्रमण को तोड़ती बुल - फोटो : स्रोत : संस्थान
महेंद्रगढ़। शहर के परशुराम चौक से ढाल बाजार तक नगरपालिका की टीम ने पुलिस बल की तैनाती के साथ दुकानों के सामने से अवैध अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों व टीम के बीच बहस भी हुई लेकिन पुलिस बल की तैनाती में एक बजे से शुरू हुआ यह अभियान चार घंटे चला।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर से चबूतरे व सीढ़ियां हटाने में टीम पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के बाद कुछ देर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोकनी पड़ी। लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आधे घंटे में ही कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

नपा की कार्रवाई को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदारों ने अपने आप अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। नपा की ओर से रास्ते में आने वाले पक्के निर्माण मालिकों को तीन दिन का नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को नगरपालिका सचिव गौरव, जेई नवदीप सहित पुलिस की टीम ने दोपहर एक बजे अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे बुलडोजर चलाकर टीम द्वारा करीब सौ से अधिक दुकानों के आगे बने चबूतरों, सीढ़ी व अन्य पक्के अतिक्रमण को हटाया गया। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अग्रवाल न कहा कि इस मार्ग अतिक्रमण तो हटा दिया लेकिन कुछ दुकानों के बाहर से चबूतरे व सीढ़ियों को नहीं तोड़ा गया। नपा को अतिक्रमण में भेदभाव नहीं करना चाहिए। व्यापारी शिवरतन मेहता ने बताया कि जब सभी दुकानदारों के चबूतरे तोड़ दिए तो दो-तीन दुकानों के चबूतरे क्यों नहीं तोड़े जा रहे दुकानदारों में इसी बात का रोष है।

-----------
वर्जन:
सचिव गौरव ने बताया कि इस सड़क का निर्माण किया जाना है। नपा के नियमानुसार पहले रास्ते में आने वाले अतिक्रमण को हटाया गया है। नपा की टीम ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। इससे पहले बाजार में मुनादी कर दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें। दुकानों के आगे बने पक्के चबूतरे व सीढ़ियों के कारण इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस मार्ग से 15 गांवों के लोग गुजरते थे। अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण के लिए काम शुरू किया जा सकेगा।

फोटो संख्या:57- नगर पालिका की ओर से सराफा बाजार में दुकानों के आगे पक्के अतिक्रमण को तोड़ती बुल

फोटो संख्या:57- नगर पालिका की ओर से सराफा बाजार में दुकानों के आगे पक्के अतिक्रमण को तोड़ती बुल- फोटो : स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed