फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Administration forgot digging the drain in front of the school gate

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल गेट के सामने नाले की खुदाई कर भूला नपा प्रशासन

Sat, 04 Feb 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Administration forgot digging the drain in front of the school gate
मंडी अटेली। चंपा देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली के सामने नगर पालिका ने नाला बनाने के लिए खुदाई कर बिना नाला बनाए ही छोड़ दिया जिससे स्कूल में प्रवेश करते समय बच्चों में भय बना रहता है। कई दिन से खुला पड़ा नाला हादसे को बुलावा दे रहा है। स्कूल के मुख्य गेट के सामने खुदाई कर छोड़ा गया नाला एक सप्ताह से इसी प्रकार खुला पड़ा है। नगर पालिका इसको ना तो बना रहा है और ना ही इसे ढक रहा है। स्कूल की छात्राएं लकड़ी डालकर रास्ता बना जैसे-तैसे स्कूल पहुंच रही है। स्कूल में प्रवेश करने व बाहर निकलते समय नाला में गिरने का भय सताता रहता है। स्कूल प्राचार्य कुसुमलता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल में बना रैंप तोड़ कर नाले की खुदाई कर दी तथा दोबारा से रैंप बनाने में देरी की जा रही है। जिससे बच्चों को स्कूल में आने जाने में परेशानी हो रही है। कोई बच्चा नाले में न गिर जाए इसका भय उनको हमेशा रहता है। परीक्षा नजदीक है यहां पर परीक्षा का केंद्र भी बनाया जाना है। स्कूल में प्रवेश करने का यही रास्ता है। ऐसे में यह काम जल्द होना बहुत जरूरी है। स्कूल के गेट को ऊंचा उठाने का काम भी उनका बीच में अटका हुआ है। रैंप बनने के बाद ही स्कूल के गेट का काम पूरा हो सकेगा। वही ठेकेदार का कहना है कि सोमवार को इस काम को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed