फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aditya and Neha defeated everyone in 1500 meter race

Mahendragarh-Narnaul News: 1500 मीटर रेस में आदित्य व नेहा ने सबको पछाड़ा

Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Aditya and Neha defeated everyone in 1500 meter race
फोटो नंबर- 19प्रतियोगिता के दौरान चक्का फेंकती ​खिलाड़ी। संवाद
मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी व प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय नारनौल डॉ. पूर्ण प्रभा ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश सैनी व समस्त स्टाफ सदस्यों ने प्राचार्या का स्वागत किया। पूर्ण प्रभा ने कहा कि मेहनत कर एक कैरियर के रूप में खेलों को चुन सकते हैं। राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 1500 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में आदित्य प्रथम, अंकित द्वितीय व कमल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में राजेश प्रथम, कमल द्वितीय व दीपक तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 1500 मीटर रेस में नेहा प्रथम, दीक्षा द्वितीय व निशु तृतीय स्थान पर रही, जबकि 100 मीटर रेस में चंचल प्रथम, निशा द्वितीय व सुषमा तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त कई जिमखाना प्रतियोगिताएं जैसे मटका रेस, थ्री लेग रेस, चैटी रेस भी आयोजित की गई। दो दिवसीय इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के बेस्ट एथलीट पुरुष वर्ग में मनीष चौहान व महिला वर्ग में निशा रही। जिन्हें मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार व प्रमाण पत्र लेखन में डॉ. पूजा शर्मा, अनीता जांगड़ा व देवेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संचालन के लिए शारीरिक शिक्षा के प्रभारी डॉ. सत्यजीत की प्रशंसा की व उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed