{"_id":"6907a64e970604c4000d0497","slug":"additional-coaches-added-to-trains-to-cope-with-the-rush-of-passengers-during-weddings-narnol-news-c-203-1-mgh1004-121357-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शादियों में यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शादियों में यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त डिब्बे
Mon, 03 Nov 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शादियों के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों को टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए रेलवे विभाग ने पांच ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी में अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे विभाग की ओर से लालगढ़- दिल्ली सराय- लालगढ़ ट्रेन में लालगढ़ से एक से 15 नवंबर और दिल्ली सराय से तीन से 17 नवंबर तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।
दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से एक से 15 नवंबर और उदयपुर सिटी से दो नवंबर से 16 नवंबर तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी, अजमेर -दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में एक से 29 नवंबर तक दो वातानुकूलित कुर्सीयान व एक द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
बीकानेर से दिल्ली सराय से बीकानेर तथा दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में अतिरिक्त अस्थायी डिब्बे बढ़ाए गए हैं। अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और अतिरिक्त मांग को पूरा करने में मदद करेगी।
आमतौर से विवाह-शादियों के सीजन में दिल्ली-बीकानेर, जोधपुर व उदयपुर जैसे मार्गाें पर यात्रियों की अधिक रहती है। विभाग की ओर से डिब्बों की बढ़ोतरी यात्रियाें की सुविधा और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए की गई है।