{"_id":"6913808b8bf95a36bc031468","slug":"adc-took-stock-of-maharaja-shoor-sainis-birth-anniversary-narnol-news-c-196-1-nnl1010-132135-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महाराजा शूर सैनी जयंती को लेकर एडीसी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महाराजा शूर सैनी जयंती को लेकर एडीसी ने लिया जायजा
Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11शहीद स्मारक का निरीक्षण करते एडीसी। डीपीआरओ
नारनौल। नई अनाज मंडी में 16 नवंबर को होने वाले राज्यस्तरीय समारोह को लेकर एडीसी उदय सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।
एडीसी ने बताया कि प्रदेश से नागरिकों का आगमन होगा। ऐसे में तैयारियां भी बड़े स्तर पर की जाएंगी। उन्होंने अनाज मंडी में लग रहे पंडाल व पार्किंग एरिया का बारीकी से निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने आईटीआई में बनने वाले हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। वहीं शहीद स्मारक नसीबपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।