{"_id":"663167358ab7b8b71e0c19c4","slug":"adc-held-a-meeting-of-the-task-force-committee-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111885-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एडीसी ने टास्क फोर्स कमेटी की बैठक ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एडीसी ने टास्क फोर्स कमेटी की बैठक ली
Wed, 01 May 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निदेश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। सभी विभागों के अधिकारी तालमेल के साथ लगातार फील्ड का औचक निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जिला में कहीं भी अवैध खनन न हो।
एडीसी ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में एनजीटी के आदेशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिले तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए। अवैध खनन में संलिप्त किसी भी नागरिक को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन सूचना के लिए संबंधित सरपंचों व जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। पंचायती जमीन पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकना सरपंचों की भी जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
बैठक में सेक्रेटरी आरटीए मनोज कुमार, डीएसपी हरदीप सिंह, सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र आर्य, आरओ पॉल्यूशन केके यादव, जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।