{"_id":"6801485f44cc2d3b3b034012","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-throw-garbage-on-the-road-narnol-news-c-196-1-nnl1003-123537-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Thu, 17 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-11मोहल्ला संघीवाड़ा में टेकपुर के पास तीन दिन पहले सड़क पर फैली गंदगी।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नगर परिषद ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाया है। इसके तहत सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों का चालान काटा जाएगा। निगरानी के लिए नगर परिषद ने एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है।
नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत अब तक चार मोहल्लों के ऐसे चार स्थानों को साफ-सुथरा बनाया गया है जहां 24 घंटे गंदगी का ढेर लगा रहता था। एक बार के बाद यदि फिर से कोई कूड़ा डालने के लिए आता है तो उसकी फोटो खींच कर चालान काटा जाएगा। इसके लिए एक कर्मचारी को भी तैनात किया गया है। साथ ही सभी स्थानों पर नगर परिषद ने कूड़ा नहीं डालने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगवा दिए हैं। हालांकि इससे पहले भी नगर परिषद द्वारा इन स्थानों को साफ करने के लिए कदम उठाया गया था। लेकिन कुछ समय बाद फिर कूड़े के ढेर लग गए थे।
नगर परिषद का एक कर्मचारी ने मोहल्ले में जाकर लोगों को अवगत कराया है कि वे संबंधित स्थान पर कूड़ा नहीं डाले। यह भी बताया है कि अगर कोई कूड़ा डालेगा उसका चालान काटा जाएगा। इतना ही नहीं नप द्वारा भेजे गए कर्मचारी ने मोहल्ले के सभी लोगों की शिकायत भी सुनी। इस पर लोगों ने उन्हें बताया कि सड़क पर कूड़ा इसलिए डाला जाता है कि कूड़े की गाड़ी समय पर नहीं आती और आती भी है तो हम जब तक घरों से बाहर आते हैं वह चली जाती है। इस पर कर्मचारी ने समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन
इन स्थानों को बनाया गया स्वच्छ
अभियान के तहत शहर के चार स्थानों को साफ सुथरा बना दिया गया है। इनमें मोहल्ला संघीवाड़ा में टेकपुर के पास, मोहल्ला जमालपुर, पुरानी सराय व बंशीसिंह पार्क के पास सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई है। इससे पहले इन सभी स्थानों पर हमेशा गंदगी की भरमार रहती है।
वर्जन -
यह अभियान इसलिए चलाया गया है कि लोग सड़क पर कूड़ा डालना बंद कर दें। अभी चार स्थानों को स्वच्छ बनाया गया है। कुछ मोहल्लों में जहां कूड़ा पड़ा रहता है वहां इसी तरह अभियान चलाया जाएगा। चेतावनी देने के बाद जो भी व्यक्ति सड़क पर कूड़ा डालेगा, उसका चालान काटा जाएगा।- विकास शर्मा, जेई नगर परिषद।