फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Action will be taken against quackery: Aarti Rao

झोलाछाप पर होगी कार्रवाई : आरती राव

Sat, 30 Nov 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against quackery: Aarti Rao
फोटो नंबर-13नारनौल की सैनी सभा में पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का स्वागत करते सभा के पदा
नारनौल। प्रदेश में झोलाछाप पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि बगैर डिग्री वाले डाक्टर गलत दवाइयां देकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह बातें शनिवार को सैनी सभा में सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कोरियावास मेडिकल कॉलेज के अंतिम चरण में चल रहे कार्य को पूरा करवाकर जल्द शुरू करवाने की बात कही। मंत्री ने कहा कि वह महेंद्रगढ़ की सभी सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों की तैनाती कराएंगी। इन सीएससी व पीएचसी में चिकित्सकों व दवाइयों की पूर्ति कर देने से लोगों को बड़े अस्पतालों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। वहीं उनको समय पर सही उपचार मिल जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए जल्द ही 770 मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए तीन दिन बाद टेस्ट है, जिसमें करीब 8000 अभ्यथीZ शामिल होंगे। इन मेडिकल ऑफिसर के नियुक्त हो जाने के बाद प्रदेश में चिकित्सकों की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेंगू के मामलों में भी लगातार कमी आ रही है। सरकार प्रयास कर रही हैं कि डेंगू को पनपने न दिया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने नारनौल के नागरिक अस्पताल के पास बन रहे ट्रामा सेंटर का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा करवाने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का सैनी सभा के प्रधान बिशन सैनी ने कार्यकारिणी के साथ अभिनंदन किया। इस मौके पर उनके साथ नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव व भाजपा जिला प्रधान दयाराम यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed