{"_id":"65720a78631cf024cf003f99","slug":"action-on-illegal-roads-built-on-panchayat-land-in-bigopur-narnol-news-c-196-1-nnl1004-7136-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिगोपुर में पंचायत की जमीन पर बने अवैध रास्तों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिगोपुर में पंचायत की जमीन पर बने अवैध रास्तों पर कार्रवाई
Thu, 07 Dec 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के बिगोपुर क्रशर जोन में प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पंचायत की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। क्रशर माफिया ने बिना पंचायत की अनुमति के ही बिगोपुर पंचायत की जमीन पर अवैध रास्ते बना रखे थे। इसकी पंचायत की तरफ से उपायुक्त को शिकायत दी गई थी। जिस पर वीरवार को कार्रवाई करते प्रशासन ने पंचायती जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया।
बिगोपुर गांव की सीमा में एक बड़ा क्रशर जोन है। इसमें तीन दर्जन के करीब क्रशर लगे हुए है, जिन पर हर दिन लाखों टन पत्थर पिसा जाता है। क्रशरों की उड़ती डस्ट से जहां आसपास की सैंकड़ों एकड़ भूमि चौपट हो गई। वही क्रशर माफिया ने पंचायत की लगभग पांच खसरा से अधिक जमीन पर अवैध रास्ते बना डाले, जिससे क्रशर जोन के साथ लगती पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण बढ़ता चला गया। चिंतित पंचायत ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त से की। इसके बाद बीडीपीओ प्रमोद कुमार, एसईपीओ बलजीत सिंह व ग्राम सचिव गजेंद्र शर्मा ने गिरदावर व पटवारी सहित पुलिस बल के साथ क्रशर जोन में पहुंचकर जेसीबी से पंचायती जमीन पर बने सभी अवैध रास्तों को बंद करवाया गया।