{"_id":"62d0584d1f1baa172d37fe4d","slug":"action-against-illegal-colony-team-demolished-boundary-wall-uprooted-the-road-narnol-news-rtk652329754","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई, टीम ने गिराई चारदीवारी, सड़क भी उखाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई, टीम ने गिराई चारदीवारी, सड़क भी उखाड़ी
विज्ञापन
विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती जेसीबी मशीन। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। शहर में बिना अनुमति के अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला योजनाकार की टीम ने अभियान चलाया है। इसके तहत वीरवार को शहरी क्षेत्र में नारनौल-टहेला रोड पर पुल के पास दो एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में टीम ने तोड़फोड़ की। यहां एक एकड़ में सड़क और चारदीवारी बनवाई गई थी। जिला योजनाकार की टीम ने जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई करते हुए दो चारदीवारी, सात डीपीसी और सभी कच्चे रोड के नेटवर्क उखाड़ दिया।
कार्रवाई के दौरान खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी नारनौल प्रमोद कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार मनीष यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र नारनौल-टहेला रोड पर पुल के पास लगभग दो एकड़ क्षेत्र में बिना लाइसेंस और अनुमति के अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। इसकी सूचना पर टीम गठित की गई और खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी प्रमोद कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया। टीम ने वीरवार को पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से दो चारदीवारी, सात डीपीसी और कच्चे रोड के नेटवर्क को उखाड़ दिया।
नगर योजनाकार अधिकारी मनीष यादव ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र, शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। महानिदेशक नगर योजनाकार चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेने के बाद ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें अन्यथा संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे और निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।