{"_id":"6765aff02120c04723070624","slug":"accused-who-cheated-on-the-pretext-of-part-time-job-arrested-narnol-news-c-196-1-nnl1004-119403-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार
Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साइबर थाना टीम ने आरोपी वरुषभ उर्फ रुषभ वासी बाड्या थाना आजाद नगर हिसार को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता उष्मापुर निवासी अंकुर ने शिकायत में बताया था कि उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया, जिसमें उसे पार्ट टाइम जॉब देने को कहा गया था। बाद में टास्क पूरे करने को कहा गया, उन टास्क में उसे होटल रिव्यू लिखने को कहा गया था। साइबर ठगों ने उसे शुरू में 3 होटल के नाम भेजे और रिव्यू लिखने को कहा। रिव्यू लिखने के बाद भेज दिए, जिसके बदले उन्होंने 150 रुपये भेजे। उसके बाद 4 होटलों के रिव्यू लिखने को कहा, जिसके बाद उन्होंने 200 रुपये भेजे।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने उनके खाते में 1000 रुपये भेजे, जिसके बदले उन्होंने 1420 रुपये वापस भेजे। उसके बाद उन्होंने 4000 रुपये भेजने को कहा। शिकायतकर्ता ने उनके कहने पर उनके खाते में 4000 रुपये भेजे, जिसके बदले साइबर ठगों ने 5200 रुपये भेजे। इन सभी रुपयों के लेनदेन से शिकायतकर्ता का विश्वास जीत लिया। उसके एक लाख 5 हजार रुपय ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।