{"_id":"5daf4c138ebc3e01586f17fc","slug":"accused-of-breaking-evm-arrested-narnol-news-rtk524373027","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अकबरपुर रामू में मतदान के दौरान एक व्यक्ति ने बूथ नंबर 28 में घुसकर ईवीएम मशीन को जमीन में गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को भी जान से मारने की धमकी दी। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने युवक को काबू कर लिया। युवक ने हाथ में पेंचकश ले रखा था। जिससे कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं अकबरपुर रामू में एक बूथ पर बुधवार को दोबारा मतदान कराया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव अकबरपुर रामू में बने बूथ पर मतदान के दौरान सचिन (40) वोट डालने बूथ नंबर 28 पर आया था। युवक ने अपने पास एक बड़ा पेचकश छिपा रखा था। युवक ने अंदर आकर ईवीएम मशीन को उठाकर जमीन पर गिरा दिया। जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। युवक को रोकने पर पीठ के साथ छुपाया हुआ पेचकश निकालकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। लेकिन, सुरक्षा कर्मीयों ने मौके पर ही पकड़ लिया। गहली पुलिस चौकी युवक को गिरफ्तार कर लेकर आई। युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश पर सचिन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे कुछ देर पर बूथ पर मतदान कार्य प्रभावित हुआ था। अकबरपुर नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है।
अकबरपुर रामू बूथ आज दोबारा होगा मतदान
नारनौल। अकबरपुर रामू बूथ पर बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार की शाम रवाना हो गई। जिला प्रशासन के अनुसार सोमवार को मतदान के दौरान एक व्यक्ति ने ईवीएम को गिरा कर नुकसान पहुंचाया था। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने बूथ नम्बर 28 पर दोबारा से मतदान कराने का फैसला लिया है। डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि दोबारा मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। बता दें कि सोमवार को हुए विधानसभा चुनाव में बूथ नंबर 28 पर एक युवक ईवीएम मशीन को गिरा कर नुकसान पहुंचाया था। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ था।