फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accused involved in three incidents of buffalo theft arrested

Mahendragarh-Narnaul News: भैंस चोरी की तीन वारदातों में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
accused involved in three incidents of buffalo theft arrested
भैंस चोरी का आरोपी सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/कनीना। पुलिस ने दो माह पूर्व हुई भैंस चोरी की तीन वारदातों में शामिल एक आरोपी को काबू किया है। पूछताछ में भैंस चोरी की 3 वारदातों का खुलासा हुआ। बता दें कि गांव पाथेड़ा, झुक व खेड़ा और कनीना के बवानिया से पिछले दो माह में भैंस चोरी की वारदात हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराई हुई भैंसों को भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान सलीम उर्फ काला निवासी आलापुर थाना शेखपुरा जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि एसपी विक्रांत भूषण की देखरेख में पशु चोरी की वारदातों को सुलझाने व आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगातार काम कर रही थी। महेंद्रगढ़ व राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सलीम उर्फ काला को जयपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।पुलिस टीमों को सूचना मिली कि आरोपी एनआईएमएस अस्पताल जयपुर के पास आया हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर उससे पूछताछ की तो भैंस चोरी में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी के पास से तीन भैंसों को बरामद किया है। आरोपी ने 31 जनवरी व 1 फरवरी की रात को महेंद्रगढ़ व कनीना क्षेत्र के गांवों से भैंस चोरी की 3 वारदातों को अंजाम दिया था। पशुपालकों ने संबंधित थाने में शिकायत दी थी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed