फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused gets bail in cheating case of ITBP jawan

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीबीपी के जवान से ठगी में आरोपी को मिली जमानत

Sat, 20 Jun 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused gets bail in cheating case of ITBP jawan
नारनौल। एडीजे हर्षाली चौधरी ने फीस जमा कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी के आरोपी गांव खातोली जाट निवासी विकास को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया है। उक्त मामला साइबर थाने में इसी साल 11 अप्रैल को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवान बलबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि 9 अप्रैल को वह निजी काम से रेड क्रॉस भवन गए थे और वहां अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे दो युवक उनके पास आए और कहा कि उन्हें फीस जमा करनी है लेकिन उनके पास नकद पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से 2,000 नकद देने का अनुरोध किया और 2 हजार फोन पे से उनके खाते में ट्रांसफर करने की बात कही। शिकायतकर्ता ने उन्हें रुपये दे दिए। जब शिकायतकर्ता ने अपने फोन पे लेनदेन हिस्ट्री और बैंक खाते की जांच की, तो पता चला कि उनके खाते में कोई राशि जमा नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मामले के गुण दोष पर बगैर टिप्पणी करते हुए आरोपी की जमानत याचिका को मंजूर करते हुए जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed