{"_id":"67f16d5f6e9a9ce27c0e2829","slug":"accused-arrested-for-providing-illegal-arms-narnol-news-c-203-1-sroh1012-116252-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Apr 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सतनाली के राजावास क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक की हत्या करने और दो युवकों को घायल करने के मामले में पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को काबू किया है। पहचान भवानी निवासी पहाड़वास के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
30 जनवरी को सतनाली के राजावास क्षेत्र में आरोपियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। मामले में पांच आरोपियों अजय निवासी राजावास, घनश्याम निवासी पहाड़वास, अजय निवासी राजावास, मनोज निवासी लंबोर बड़ी थाना राजगढ़ राजस्थान और धीरज निवासी पाथेड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ में अवैध हथियार बरामद किए गए थे।
महेंद्र सिंह निवासी राजावास ने थाना सतनाली में 30 जनवरी को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने मूलचंद, उसके बेटे सुरेंद्र व मुकेश निवासी राजावास पर गोली चलाई थी। उसके सुरेंद्र को नागरिक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया और मुकेश व मूलचंद को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रैफर किया गया था।